गोरखपुर में बोले सीएम योगी: “UP में अपराध की जगह नहीं, FSL लैब से बढ़ेगी कार्रवाई की रफ्तार”
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश में अपराध की गुंजाइश नहीं है। यदि कहीं लूट या छिनैती की घटना होती है, तो अगले दिन अपराधी लंगड़ाते हुए दिख जाते हैं। उन्होंने 72.78 करोड़ की लागत से बनी आधुनिक फोरेंसिक लैब (FSL) का उद्घाटन किया और बताया कि यह सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
सीएम ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा बढ़ने से उनकी कार्यबल में भागीदारी 13% से बढ़कर 35% हो गई है।
उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में 2,19,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई है और हाल ही में 60,244 नई भर्तियां पूरी हुई हैं।
साथ ही 17 नगर निगमों और नोएडा-ग्रेटर नोएडा को इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से जोड़कर 13 लाख से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिससे सेफ सिटी मिशन को मजबूती मिली है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






