बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में 16 नवंबर को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में संभल के बगढेर गांव निवासी वेदप्रकाश (40) की मौत हो गई, जबकि उनके चाचा सत्यवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों एक रिश्तेदार की शादी से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में वेदप्रकाश को सहसवान सीएचसी से बदायूं और फिर अलीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



