सहसवान- झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत स्वजनों में मचा कोहराम
बदायूं! चिकित्सा अधिकारियों का झोलाछाप डॉक्टरों को अभयदान प्राप्त। नोटिस के नाम पर हो जाता है,खेला जिसके चलते झोलाछाप डॉक्टर लोगों की जिंदगी से कर रहे,खिलवाड़।
सहसवान की अनामिका 9 माह पुत्री नत्थू की झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज के दौरान देर शाम हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि पिंजरी थाना गोंडा अलीगढ़ से आकर मासूम बच्ची अपनी ननिहाल में नानी के पास रहती थी ।
बुखार आने पर उसे झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया गया जो गांव में ही चलाता है अपना क्लीनिक।
बच्ची को मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर हुआ फरार। घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कोतवाली पुलिस से परिजनों ने कार्रवाई करने को किया इनकार। पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के शुकुल्लापुर गांव का है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



