बरेली एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग।
हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी कमी, अधिकारी मौके पर ।

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। पायलट ने तकनीकी गड़बड़ी के कारण खेत में हेलिकॉप्टर उतारा, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस और एयरफोर्स के अधिकारी पहुंचे हैं।
हेलिकॉप्टर के खेत में उतरने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने लोगों को हेलिकॉप्टर से दूर रहने की सलाह दी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

