1:35 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बस से उतरते वक्त महिला के पैरों पर चढ़े बस के पहिए- गंभीर रूप से घायल

बस से उतरते वक्त महिला के पैरों पर चढ़े बस के पहिए महिला हुई गंभीर रूप से घायल

सहसबान-(बदायूं) रोडवेज बस चालक की लापरवाही के चलते महिला के पैरों पर चढ़े बस के पहिए बता दें।सुमन पत्नी अनिल 38 वर्ष अपनी ससुराल बबराला से अपने मायके सहसवान के लिए आ रही थी जैसे ही शाहबाजपुर से कुछ आगे रोडवेज बस चालक ने महिला को उतारने के लिए बस को रोका जब तक महिला बस से नीचे उतर नहीं पाई थी जब तक बस चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया जिसमें महिला बस की सीढ़ियों से नीचे गिर गई और उसके दोनों पैर बस के पिछले पहियों के नीचे दब गए महिला की चीख-पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को बस के पहियों के नीचे दबे उसके पैरों को निकाला मौके से रोडवेज बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया मौके पर पहुंचे लोगों ने जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल हुई महिला को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत को देखते हुए जिला रेफर कर दिया।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.