4:17 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

यज्ञ में डाला पदार्थ सब प्राणियों को प्राप्त होता है – आचार्य संजीव रूप

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर रविवार को आर्य समाज की ओर से साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। इस अवसर पर अथर्ववेद के मंत्रों से यज्ञ कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ कराते हुए कहा कि परमेश्वर निराकार है, उसकी कोई आवश्यकता ही नहीं है, आवश्यकता शरीर धारी जीवात्माओं की होती है। इसलिए हम परमेश्वर को कुछ भी नहीं दे सकते, हां परमेश्वर को देने का एक ही माध्यम है यज्ञ। परमेश्वर कहता है कि मुझे देने वाला जब यज्ञ की अग्नि में उत्तम पदार्थों की आहुति देता है तब वह प्राणी मात्र को प्राप्त होता है। हर प्राणी के अंदर मेरा वास है सो वह मुझे ही प्राप्त होता है, इसलिए सर्वोत्तम यही है कि दीन दुखियों, जरूरतमंद और भूखे प्यासे जीव जंतुओं को खिलाया जाए और अग्नि में उत्तम पदार्थों को चढ़ाया जाए। आचार्या तृप्ति शास्त्री ने वेद पाठ किया। कौशकी आर्य ने भजन गए। इस मौके पर सूरजवती देवी, छाया रानी, अरुणा रानी, सरोज देवी, राकेश आर्य, लड्डू शर्मा, तथा आर्य संस्कार शाला गुरुकुल के बच्चे मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस