बिल्सी। माह के तीसरे शनिवार को तहसील के लोक सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने शिकायतों को सुनकर गंभीरता पूर्वक व समयबद्ध निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान यहां 35 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस मौके पर सीओ संजीव कुमार सिंह, तहसीलदार प्रभा सिंह, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, एसडीओ जेपी सिंह राजपूत, बीईओ गौतम प्रकाश, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार साहू, प्रदीप सक्सेना, देवकीनन्दन झा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
