6:27 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

लेखपालों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर तहसील प्रांगण में किया प्रदर्शन

लेखपालों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर तहसील प्रांगण में किया प्रदर्शन बिल्सी । बिल्सी तहसील के लेखपालों ने शनिवार को अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर बिल्सी तहसील प्रांगण में आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने नारेबाजी की और बिल्सी
के उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश
लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह
ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर तहसील के सभी लेखपालों ने इसमें भाग लिया। आठ सूत्री मांगों में वेतन वृद्धि, अंतर मंडलीय स्थानांतरण और बाइक के पेट्रोल खर्च का भुगतान जैसीप्रमुख मांगें शामिल हैं।
इस मौके पर लेखपाल बिजेंद्र कुमार सिंह, ममता यादव,
दुर्गेश कुमार सिंह, हरिओम सिंह, श्याम कुमार, विनय कुमार और सूरज भारती सहित कई अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस