10:13 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में बाल दिवस

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का प्रारंभ पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ तत्पश्चात समस्त स्टाफ ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पंडित नेहरू की जयंती को खास बनाने के लिए जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप निशुल्क स्वेटर वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा पंडित नेहरू के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा, मनोज कुमार, कामेन्द्र सिंह, विनोद कट्या, रेनू कुमारी, प्रकाशवीर, राकेश कुमार शर्मा, आनंद सिंह, शिवानी, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस