बिल्सी । बदायं जिले के बिल्सी नगर में भाजपा विधायक हरीश
शाक्य ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण
बह़मत मिलने पर कार्यकर्ताओं के साथ जश्च मनाया।
इस दौरान मिठाई बांटी गई और खुशी का इजहार किया गया।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि बिहार में एनडीए को
पूर्ण बहुमत मिला है और वहां एनडीए की सरकार बनने
जा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार की जनता ने सुशासन और एनडीए पर विश्वास जताते हुए मतदान किया, जिसका
परिणाम यह है कि एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है। शाक्य ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर ने कहा कि
बिहार की जनता ने एनडीए की पूर्ण बहुमत वाली सरकार पर विश्वास जताया है।
दीपक चौहान, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय
अध्यक्ष पति ओम प्रकाश सागर, राहल वार्ष्णेय,रजनीकांत अग्रवाल, डॉ. बीपी मौर्य और भाजपा नेत्री ममता शाक्य सहित कई अन्य नेताओं ने बिहार में
एनडीए को पूर्ण बह्मत मिलने पर बिहार की जनता को बधाई दी और खुशी व्यक्त की।
इस मौके पर आदित्य महेश्वरी, तेजस्वी सागर, मनीष
कुमार, दीपक चौहान समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
