12:39 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

एन.डी.ए. की जीत जनता के विश्वास की जीत है :- राजीव कुमार गुप्ता

एन.डी.ए. की वापसी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम :- राजीव कुमार गुप्ता

जनता ने पुनः एन.डी.ए. को विकास का जिम्मा सौंपा :- राजीव कुमार गुप्ता

एनडीए की दोबारा जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह, मिठाई व आतिशबाज़ी के साथ मनाया विजय उत्सव :-

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर बिहार में पुनः एन.डी.ए. सरकार बनने की घोषणा के बाद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, ढोल–नगाड़े और आतिशबाज़ी के साथ विजय उत्सव मनाया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि बिहार में पुनः एन.डी.ए. सरकार का बनना जनता के विश्वास की जीत है। यह परिणाम कार्यकर्ताओं के समर्पण, संगठन की मजबूती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीति में जनता के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि 2027 में भी इसी विजय यात्रा को जारी रखने का संकल्प हम सबने दोहराया है।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह जनादेश बिहार की जनता की उस सोच को दर्शाता है, जो स्थिर सरकार, सुशासन और विकास के पक्ष में खड़ी है। एन.डी.ए. की वापसी से बिहार में जनकल्याण योजनाओं को और अधिक गति मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक,पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, शरदेन्दु पाठक, बीएस मौर्य, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, विश्वजीत गुप्ता, केशव चौहान, रितेश चौहान, गोपाल शर्मा, राजीव शर्मा, ललतेश ठाकुर, गुलशन प्रताप सिंह, अजय मथुरिया, विजय शर्मा, सीमा राठौर, जोगेंद्र सिंह पटेल, उदयवीर दिवाकर, मुनीश अग्रवाल, वीरेश कुमार, रचित साहू पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस