4:50 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – बुज़ुर्ग व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला

बुज़ुर्ग व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला, बिल्सी थाना क्षेत्र का मामला

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव में बुज़ुर्ग व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर निवासी घनश्याम पुत्र गिरवर ने बताया कि गुरुवार सुबह वह अपने भतीजे के पास खड़े थे,तभी गांव में एक व्यक्ति ने गाली – गलौज करते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी और उसके बाद धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा हैं। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस