1:11 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बजीरगंज -बैलगाड़ी से गिरकर युवक की मौत

बदांयू 13 नवंबर।

बदायूं में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां धान का पुआल लादते समय बैलगाड़ी से गिरकर एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय शिवकुमार के रूप में हुई है, जो वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुनार गांव का रहने वाला था। वह अपने खेत में धान का पुआल लाद रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बैलगाड़ी से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस