2:01 pm Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

कुरऊ में विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में निकली सद्भावना रैली

बदायूं 13 नवंबर।

सरदार पटेल जयंती के अवसर पर बदायूं बिल्सी मार्ग पर एक भव्य सद्भावना रैली का आयोजन किया गया, जो लगभग 9 किलोमीटर तक फैला हुआ था। इस रैली का नेतृत्व बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने किया और इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

रैली का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था, जिसमें लोगों ने “सरदार पटेल अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरे इलाके को गूंजा दिया। रैली का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया और पुलिस ने यातायात को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

विज्ञापन एक्सप्रेस