बदायूं के बिसौली नगर पालिका में आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी ने बुधवार को मानदेय न मिलने से क्षुब्ध होकर खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। साथियों ने उसे समय रहते बचा लिया। कर्मचारी शिवम का आरोप है कि चेयरमैन और सफाई नायक उसकी हाजिरी नहीं लगाते और मानदेय रोक रखा है।
अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि कुछ सभासदों की शिकायत पर वेतन रोका गया था, जो जल्द जारी किया जाएगा। चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि मामला ठेकेदार का है, पालिका से उसका सीधा संबंध नहीं है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






