(कुंवरगांव) ग्राम पंचायत दुगरैया में विकास कार्यों की रफ्तार पूरी तरह ठप पड़ी है। पंचायत भवन पर हमेशा ताला लटका रहता है, जिससे ग्रामीणों को अपने जरूरी कार्यों के लिए परेशान होना पड़ता है। ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नियुक्ति गांव के प्रशासनिक कार्यों और सरकारी योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता लाने के लिए की गई थी, लेकिन यहां हकीकत इससे बिलकुल उलट है।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सहायक कभी पंचायत भवन पर दिखाई नहीं देते और प्रधान की भी इस ओर कोई नजर नहीं है। पंचायत भवन पर ताला लटका रहने के कारण लोगों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए बदायूं तक दौड़ लगानी पड़ती है। अगर पंचायत सहायक और प्रधान समय पर अपने दायित्वों का पालन करें तो ग्रामीणों को इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़े।
इस संबंध में ए.डी.ओ. पंचायत शिव कुमार श्रीवास्तव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com




