2:11 pm Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

काल भैरव अष्टमी पर बरेली के प्राची भैरव मंदिर में हवन, पूजन व भंडारा आयोजित

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सिंघानिया ने किया बाबा काल भैरव का दर्शन

बरेली। अगहन कृष्ण पक्ष की काल भैरव अष्टमी के अवसर पर बरेली स्थित कृष्ण लीला कंपलेक्स के प्राची भैरव मंदिर में भगवान काल भैरव का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सिंघानिया अपनी टीम के साथ मंदिर पहुंचीं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सिंघानिया ने बताया कि आज के दिन भगवान काल भैरव का प्रकटोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन हवन, भजन-कीर्तन, दर्शन और भंडारे में सम्मिलित होने से भक्तों को भय, पापों और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है।

 

कार्यक्रम में हवन, पूजन, भजन-कीर्तन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

 

बिंदु सिंघानिया ने अपनी टीम के साथ बाबा काल भैरव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, संरक्षक भारतेंदु सिंह, जे. आर. गुप्ता, सदस्य डॉ. अखिलेश गुप्ता, दामोदर सिंह, भीकम सिंह, चंद्र प्रकाश, रामकिशोर सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस