8:28 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी अढौली फाटक पर अंडरपास बनाने को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन

।

रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन दिया।

—————-
उझानी बदांयू 12 नवंबर ।

अढौली रेलवे फाटक पर जाम से निजात दिलाने के लिए अंडरपास बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने आज उझानी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन दिया।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि उझानी रेलवे स्टेशन के नजदीक अढौली रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान फाटक बंद हो जाने से दिन में कई बार भारी जाम लग जाता है। बुर्रा ,अहिरवारा , अढौली , फतेहपुर ,खिरिया बाकरपुर , अखटामई , मल्लामई ,रनऊ ,नरऊ , नसरुल्लापुर समेत 50 से अधिक ग्रामों के हजारों लोगों को रोज अढौली फाटक पर उझानी जाने आने के लिए जाम का सामना करना पड़ता है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


रेलवे की लोडिंग अनलोडिंग के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को घंटों बर्बाद करने पड़ते हैं। अढौली फाटक पर तत्काल अंडरपास बनाये जाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि यदि एक माह में अंडर पास नहीं बना तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन के बाद कांग्रसियों ने उझानी रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जिसने तत्काल अड़ौली फाटक पर अंडरपास बनाने को उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने और आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई।
प्रदर्शन और ज्ञापन के दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू सैफी , कांग्रेस जिला सचिव पुत्तन यादव , प्रदीप यादव , कादरचौक ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर यादव ,आरिफ अंसारी , हरवीर यादव ,ओमेंद्र चौधरी , आशीष , नीरज शर्मा , डा0खलील , आदेश , सब्लू अल्वी ,अमन अख्तर समेत दर्जनों कांग्रसी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.