5:41 pm Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव में 60+ बुजुर्गों को मुफ्त सहायक उपकरण वितरित, चेहरों पर छलकी खुशियां

कुंवरगांव। नगर में मंगलवार को समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को दैनिक जीवन में सहूलियत प्रदान करना और उनकी शारीरिक चुनौतियों को कम करना था। बड़ी संख्या में पहुंचे बुजुर्गों ने उपकरण पाकर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी एवं उनके पति अरविंद रावत ने वरिष्ठ नागरिकों को एक-एक कर सहायक उपकरण प्रदान किए। वितरण में चलने में सहायक छड़ियां, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, सेफ्टी बेल्ट, बैसाखियां और अन्य उपयोगी उपकरण शामिल थे। उपकरण पाकर सीनियर सिटीजंस के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई बुजुर्गों ने कहा कि इस सहायता से उन्हें दैनिक जीवन में बड़ी राहत मिलेगी।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही ऐसे और शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बुजुर्गों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

इस मौके पर पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अनिल सिंह, राकेश साहू, प्रेमपाल रावत, देवेश सक्सेना, किशन वीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगांव

विज्ञापन एक्सप्रेस