बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय तृतीय से उपखंड अधिकारी अमित कुमार द्वारा नगर में मेगा राजस्व बसूली अभियान के तहत समस्त चेकिंग टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें टीम द्वारा 120 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। जबकि 10 उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान 4 लाख तीस हजार रुपए की राजस्व वसूली की गई। उपखंड अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि नगर में लाइन लॉस में कमी लाने के लिए बिजली चोरी के खिलाफ अभियान को तेज किया जा रहा है। बिजली चोरी पकडे जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि बिजली चोरी पूरी तरह खत्म की जा सके, और आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी व सुदृढ़ बनाया जा सके। इस दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, अवर अभियंता संजीव वार्ष्णेय, अवर अभियंता दिनेश कुमार, कमलेश कुमार, त्रिलोक सिंह, हरिओम सिंह, बजरंगी, अनिल, विकास, नेत्रपाल, अभय आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
