10:47 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सरदार पटेल के संकल्प को जन-जन तक पहुँचा रही भाजपा :- कुशाग्र सागर

सरदार पटेल के संकल्प को जन-जन तक पहुँचा रही भाजपा :- कुशाग्र सागर

सरदार पटेल के आदर्शों पर चल रही मोदी-योगी सरकार :- राजेश यादव

लौह पुरुष के सपनों को साकार कर रही भाजपा सरकार :- राजीव कुमार गुप्ता

बिसौली :- भाजपा द्वारा बिसौली विधानसभा में आयोजित राष्ट्र निर्माता, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में रन फॉर यूनिटी पदयात्रा कार्यक्रम में जनपद मुरादाबाद के भाजपा जिला प्रभारी राजेश यादव, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता तथा पूर्व विधायक कुशाग्र सागर तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

यह पदयात्रा लगभग आठ किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान जगह-जगह एवं विद्यालय के बच्चों और आमजन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत व पुष्पवर्षा कर देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार पटेल को नमन किया। यह पदयात्रा एम.जी. ग्रीन रिसोर्ट, मुड़िया धुरेकी से प्रारंभ होकर सरस्वती विद्या मंदिर, बिसौली पर संपन्न हुई।

मुरादाबाद जिला प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश एक नए आत्मविश्वास और विकास के युग में प्रवेश कर रहे हैं। सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित होकर भारत आज एकता, अखंडता और सुरक्षा के पथ पर दृढ़ता से अग्रसर है। मोदी-योगी सरकार ने विकास के साथ-साथ, राष्ट्रवाद और जनसेवा की नई संस्कृति स्थापित की है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस एक भारत की कल्पना की थी, उसे साकार करने का कार्य आज प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में हो रहा है। भाजपा की सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण की भावना और मजबूत हुई है।


पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। सरदार पटेल के लौह-संकल्प से प्रेरणा लेकर मोदी-योगी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को धरातल पर उतार रही है। आज हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर नए भारत के निर्माण में योगदान दे रहा है।

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के नारों के साथ सरदार पटेल को नमन किया और राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं समरसता के संकल्प को दोहराया।

यात्रा में जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, चैयरमैन मुड़िया अनुपम पाठक,ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर, अमित पाठक, संदीप चौहान, शिवम शंखधार, मनोज गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, विजय शर्मा, दिनेश कुमार, रितेश चौहान, वैभव पाठक, प्रतिभा सिंह, रेनू अग्रवाल, हंसमुखी मौर्य आदि जनप्रतिनिधि तथा पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.