आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय विकास खंड स्तर पर यहां के खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला के निर्देशन में सचिवों व ग्राम प्रधानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बदायूं जिले के विकास खंड आसफपुर व बिसौली क्षेत्र के सचिवों व ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित किया गया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौर व प्रशिक्षिका उमा रानी राजपूत ने सभी प्रतिभागियों को संबंधित विषयक जानकारी जुटाई ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य ध्येय ग्रामीण अंचल में सभी ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाना है ।
इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला , ए डी ओ धनंजय कुमार सक्सेना , भगवान सिंह शाक्य , सचिव विनेश कुमार , गजेन्द्र पाल सिंह , छत्र पाल शाक्य , प्रिया सिंह , अंकुर पाराशरी , प्रशांत कुमार , उदयवीर सिंह यादव , चेतेंद्र कुमार , विकास दीप शर्मा , सुशील कुमार आदि मौजूद रहे ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
