।
बदांयू 11 नवंबर।
बदायूं में एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपने मोबाइल में दो ऑडियो रिकॉर्डिंग छोड़ी हैं, जिनमें उसने अपनी परेशानी का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
यह घटना सदर कोतवाली के मोहल्ला ब्रह्मपुर रजी चौक की है, जहां 23 वर्षीय राहुल दुबे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राहुल के भाई शिवम ने बताया कि उसका भाई पिछले काफी समय से पत्नी और ससुराल वालों से परेशान था। दिल्ली जाने के लगातार दबाव और मुकदमे में फंसाने की धमकियों से राहुल मानसिक रूप से तनावग्रस्त थे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

