8:29 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

उघैती – संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में पड़ा मिला युवक शव

संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में पड़ा मिला युवक शव,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।

उघैती (बदायूं)संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव तालाब में मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए।वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।पूरा मामला उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा का हैं।जहां गांव निवासी संजय पुत्र विजेंद्र (24 ) पिछले तीन दिनों से गायब युवक का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।युवक के शव मिलने की सूचना पर रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए।युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने बताया युवक पिछले तीन दिनों से घर से बिना बताए गायब हो गया था।गांव के तालाब किनारे एक जोड़ी चप्पल पड़ी होने की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने चप्पल पहचान ली ओर अनहोनी की आशंका के चलते सोमवार को उघैती थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे गांव के तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।इस सम्बंध में उघैती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया तालाब में शव मिला है।शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस