12:54 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – संदिग्धावस्था में पेड़ से लटका युवक का शव

बिल्सी बदांयू 11 नवंबर।

बदायूं के बिल्सी थाने के गांव दीनपुर शेखपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक का शव पेड़ से लटका मिला है, जिसकी पहचान 30 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। वह खेती-किसानी का काम करता था और उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाया है। हालांकि, परिजनों ने फिलहाल इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस