12:26 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

कासगंज -मथुरा रेलवे लाइन दोहरीकरण की डीपीआर बोर्ड को भेजी

कासगंज 10 नवंबर।

कासगंज-मथुरा रेल लाइन के दोहरीकरण की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। रेलवे ने 105 किलोमीटर लंबे ट्रैक के सर्वे कार्य को पूरा कर लिया है और डीपीआर तैयार हो चुकी है। अब इसे रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने पर मथुरा-कासगंज रूट पर ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी और ट्रैफिक ब्लॉक व देरी की समस्या में कमी आएगी ।

उन्होंने बताया कि दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की संख्या में वृद्धि के साथ ही
यात्री सुविधाओं में सुधार होगा।
वही मालवाहक ट्रेनों के संचालन में सुविधा व जाम से निजात मिलेगी।

श्री शर्मा ने बताया कि कासगंज-कानपुर-अनवरगंज-फर्रुखाबाद रेल लाइन के दोहरीकरण के सर्वेक्षण का कार्य अगले माह से शुरू होने की उम्मीद है
242.84 किलोमीटर लंबे इस रेलमार्ग के दोहरीकरण के सर्वेक्षण का कार्य 5.82 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस