उघैती बदायूं।।विश्व मानव रूहानी केंद्र शाखा (उघैती)में वक्त के पूर्ण सतगुरु परम संत श्री बलजीत सिंह महाराज जी का जन्मदिन मनाया गया इस कार्यक्रम में दूर दराज की साध संगत और भगवत प्रेमी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए। आई हुई समस्त साधसंगत को गुरु का अटूट प्रसाद लंगर भोज वितरित किया गया इस कार्यक्रम में समस्त सेवादारों प्रचारकों और कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया। सबसे पहले कमेटी के सदस्य विपिन कुमार,ऋषि पाल सिंह, हेम सिंह, हरकिशोर, अरविन्द कुमार प्रचारक रामपाल सिंह ने मौजूदा हस्ती परम संत श्री बलजीत सिंह महाराज जी के स्वरूप पर पुष्प अर्पित करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद परम् पूज्य महाराज जी के मुखार विंदु से प्रोजेक्टर के माध्यम से सत्संग सुन महाराज जी ने बताया कि गुरु कृपा के बिना मनुष्य संसार में भटकता रहता है। मोक्ष पाने के लिए गुरु की शरण में जाना जरूरी है। महाराज जी ने बताया कि यह देश काल का देश है। अगर इससे बचना है तो किसी पूर्ण सतगुरु की शरण में तो जाना ही पड़ेगा।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
