6:02 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

निशुल्क नेत्र परीक्षण जांच केंद्र का आयोजन

अधिवक्ता संजीव मिश्रा मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी बिसौली ग्रामीण ने किया निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ
बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसिया में सरस हाट बाजार परसिया के सामने शर्मा आई केयर बिसौली के डॉ विदित कुमार शर्मा सत्यम पाराशरी डाक्टर प्रताप सिंह आदि के नेतृत्व में निशुल्क नेत्र परीक्षण जांच केंद्र का आयोजन किया गया जिस का शुभारंभ संजीव मिश्रा एडवोकेट ने फीता काटकर किया इस मौके पर संजीव मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि आंखे अनमोल है समय समय पर प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आंखों की जांच कराते रहना चाहिए जिससे आने वाली बीमारी का पता लगाकर समय पर सही उपचार हो जाता है और आंखों की रोशनी बच जाती है निशुल्क जांच कैंप में मोतियाबिंद कला पानी नाखूना आंखों के पर्दे आदि की दो सौ लोगों की जांच की गई इस मौके पर अमित शर्मा मास्टर लेखराज सिंह उर्फ अभिषेक सिंह ठाकुर अजय सिंह अशोक शर्मा किशोर सिंह अनोज सिंह अगम मिश्रा विशू मिश्रा आदि के साथ साथ ग्राम वासी उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.