3:54 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

कासगंज – कानपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण की डीपीआर भेजी

।

कासगंज 9 नवंबर।

रेलवे ने कानपुर-अनवरगंज-फर्रुखाबाद-कासगंज और झूसी-राजातालाब के बीच रेल लाइनों के दोहरीकरण तथा तीसरी और चौथी लाइन बिछाने के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण (एफएलएस) को मंजूरी दे दी है। इस सर्वेक्षण की कुल लागत 8.16 करोड़ रुपये होगी, जिसका उद्देश्य विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करना है। सूत्र बताते हैं कि विभाग ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है।

इस परियोजना से कानपुर, फर्रुखाबाद, कासगंज और झूसी-राजातालाब रूट पर ट्रेनों की गति और क्षमता बढ़ेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, माल ढुलाई भी तेजी से होगी, जिससे व्यापारिक क्षेत्र को लाभ होगा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.