5:58 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बिनावर के कैदी की रिहाई से एक दिन पहले बरेली की सेन्ट्रल जेल में मौत

बिनावर के कैदी की रिहाई से एक दिन पहले बरेली की सेन्ट्रल जेल में मौत।

बदांयू 8 नवंबर।

रिहाई से एक दिन पहले बदायूं के एक कैदी की बरेली केंद्रीय कारागार में मौत हो गई है। कैदी महेंद्र 58 बिनावर थाने के गांव वृंदावन का निवासी था।

महेंद्र की शनिवार को रिहाई होनी थी, लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कैदी की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

महेंद्र ढाई साल से बदायूं जेल में पॉस्को एक्ट के मामले में सजा काट रहा था। दो दिन पहले उसे बरेली सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। परिजनों के अनुसार शनिवार को सुबह जेल प्रशासन से सूचना मिली कि महेंद्र की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग बरेली पहुंचे और जेलर पर लापरवाही के आरोप लगाए

विज्ञापन एक्सप्रेस