।
बदांयू 8 नवंबर।
बदायूं में एक नाबालिग लड़की का बाल विवाह रोका गया है। यह कार्रवाई चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर मिली सूचना के बाद की गई। अलापुर थाना क्षेत्र में 15 नवंबर 2025 को होने वाले इस विवाह को रोकने के लिए एक टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में समझाया।
किशोरी के पिता ने टीम और ग्रामवासियों की उपस्थिति में एक शपथ पत्र दिया, जिसमें उन्होंने वचन दिया कि जब तक उनकी बेटी 18 वर्ष की नहीं हो जाती, वे उसका विवाह नहीं करेंगे। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई के लिए भी वे सहमत हुए।
चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक कमल शर्मा ने बताया कि वर्तमान वर्ष में अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक बाल विवाह रोके जा चुके हैं। उन्होंने जनपद में इतने अधिक बाल विवाहों को चिंता का विषय बताया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
