1:34 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर 2025 से

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। यह 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा। पूरे सत्र के दौरान 15 बैठकें होंगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।

रिजिजू ने कहा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 दिसंबर से शीतकालीन सत्र आयोजित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हमें एक सार्थक सत्र की उम्मीद है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे।

बता दें कि इससे पहले पूरा मानसून सत्र बिहार में SIR को लेकर विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया था। 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चले सत्र में कुल 21 बैठकें हुईं। लोकसभा में 120 घंटे चर्चा का समय निर्धारित था, लेकिन सिर्फ 37 घंटे ही चर्चा हो सकी।

राज्यसभा में सिर्फ 41 घंटे चर्चा हुई। इस दौरान लोकसभा में 12 बिल और राज्यसभा में 15 बिल पास हुए। सबसे चर्चित बिल गिरफ्तार पीएम-सीएम और मंत्रियों को हटाने वाला संविधान संशोधन बिल रहा। इसे जेपीसी के पास भेजने का प्रस्ताव पारित हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.