।
सहसवान बदायूं 7 नवंबर।
सहसवान के भूड़ खितौरा गांव में कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है। गांव की मुख्य सड़कें जलभराव और कीचड़ से दलदल में बदल गई हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने तालाब का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लगभग दो फुट तक पानी जमा हो गया है। स्कूली छात्र-छात्राओं सहित आम जनता को इसी कीचड़ युक्त पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है ।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान ने चुनाव जीतने के बाद से गांव की इस बदहाल स्थिति पर ध्यान नहीं दिया है। लगभग 1200 से अधिक आबादी वाला यह गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ग्रामीणों ने आज प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों से गांव की स्थिति सुधारने की मांग की है।
रविशंकर
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

