10:12 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- बांस बरौलिया वृद्ध आश्रम में भंडारे का आयोजन

बिल्सी बदांयू 7 नवंबर।

बदायूं के बांस बरोलिया स्थित वृद्धाश्रम में गुरुवार को एक भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव अंबियापुर निवासी समाजसेवी सुरेंद्र वर्मा ने पहुंचकर सभी वृद्धजनों को सहभोज कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि भारतीय समाज अपनी संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों के लिए जाना जाता है। इन मूल्यों के केंद्र में वृद्धों के प्रति आदर और सेवा का विशेष स्थान है।

वृद्धजनों ने प्रेमपूर्वक भोजन ग्रहण किया और समाजसेवी सुरेंद्र वर्मा को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर संचालक वेदव्यास शर्मा, साहिद, हिमांशु, शिव गौड़, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।

अमन वार्ष्णेय।

विज्ञापन एक्सप्रेस