सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के जंगल में एक ईख के खेत में गौवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिले हैं । बताया जा रहा है कि पालतू बैल को चोरी कर जंगल में ले जाकर वध कर दिया गया ।
वृहस्पतिवार सुबह लगभग नौ बजे पुलिस को जंगल में गौकशी की सूचना मिली थी । जहां थानाध्यक्ष राजेश कौशिक मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए । जहां उन्हें ईख में गौवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले । थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी जहां मौके पर सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया ।
खासपुर निवासी मुनेन्द्र ने एक बैल पाल रखा था जिससे वह चारा ढोने काम करते थे उनका कहना है कि अज्ञात तस्करों ने बुधवार रात उनका बैल घर से चोरी कर लिया और जंगल में ले जाकर बध कर दिया । वृहस्पतिवार सुबह बैल को ढूंढते वह जब जंगल में पहुंचे तो उन्हें ईख में अवशेष पड़े मिले मौके पुलिस पहुंच गई फारेसिंक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं । पुलिस ने जेसीबी के द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद अवशेषों को गड्ढे में दफन करा दिया पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी हुई है ।।
इस संबंध थाना प्रभारी राजेश कौशिक का कहना है कि तस्करों की तलाश की जा रही है जल्द खुलासा कर बड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


