।
बदांयू 6 नवंबर।
उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर की पहाड़ियों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से बंदायूं सहित पूरे प्रदेश में अगले 48 घंटों में रात का पारा तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। ऐसे में रात में एक-दो दिन में ठंड शुरू हो जाएगी पर दिन में धूप रहेगी, आसमान खुला रहेगा।
माैसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उत्तर पश्चिमी हवाओं की सक्रियता भी शुरू हो रही है। ऐसे में प्रदेश के पश्चिमी और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शाम के समय और तड़के सर्द हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी। माैसम विशेषज्ञ के अनुसार गुरुवार को मंडल में हल्के बादलों की आवाजाही हो सकती है। इससे बूंदाबांदी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






