12:48 pm Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

नूरपुर पिनौनी। रामघाट गंगा में नहाते समय डूबने से मौत

नूरपुर पिनौनी। थाना क्षेत्र इस्लामनगर के गांव गड़ी खानपुर का 32 वर्षीय जतनवीर उर्फ भूरा पुत्र जसवंत सिंह अपने दोस्तों के साथ गंगा नहाने रामघाट गया था।
गांव वालों ने बताया जसवंत सिंह का ट्रैक्टर भी गया था लेकिन जतनवीर अपने दोस्तों के साथ गंगा नहाने मोटर साइकिल से गया था गंगा में नहाते समय जतनवीर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा उसे डूबता देख श्रद्धालुओं ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह लोग उसे बचा नहीं पाए जब तक घर वाले ट्रैक्टर लेकर पहुंचे तब तक जतनवीर डूब चुका था पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक नाव की सहायता से जतनवीर की लाश बरामद की गांव वालों ने बताया कि जतनवीर रामघाट की दूसरी पार पर नहा रहा था जो कि संभल जिले  में पढ़ती है लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जतनवीर दो भाई एक बहन है जतनवीर दूसरे नंबर का है मृतक पर भी दो लड़के हैं जो पांच ब 3 साल के हैं बड़ी बहन की शादी हो चुकी है घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस