7:43 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

मुरादाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, बहन के प्रेमी और उसके बहनोई ने की वारदात

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात 22 वर्षीय नेकपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसकी बहन के प्रेमी अमन ने अपने बहनोई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि दो महीने पहले अमन नेकपाल की बहन को भगाकर ले गया था, बाद में लौट आया था और तभी से रंजिश चल रही थी। घटना के बाद दोनों आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस