1:14 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के मेडिकल टेक्नीशियन के मंडलीय प्रशिक्षण का आयोजन

बिजनोर। 108 एवं 102 एंबुलेंस संचालक संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के प्रोग्राम मैनेजर राजन कुमार ने बताया है कि सरकारी 108 एवं 102 एम्बुलेंस के मेडिकल टेक्नीशियन का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर जिला अमरोहा में चल रहा है जिसका 2nd बैच आज बुधवार को संपन्न हो गया है इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिजनौर , मुरादाबाद , संभल रामपुर , हापुड एवं अमरोहा के 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन भाग ले रहे हैं, जिसमें लखनऊ से आए ट्रेनर मोहम्मद फैजान, कमल जोशी एवं क्वालिटी ऑडिटर रजनीश कुमार जी द्वारा ट्रेनिंग के दौरान बताया गया कि सभी जरूरतमंद को समय से एंबुलेंस मिले जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को गोल्डन पीरियड में जान बचाई जा सके उन्होंने इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को सभी जरूरतमंद को समय से प्राथमिक उपचार करते हुए शाह कुशल अस्पताल पहुंचाने की जानकारी दी एवं एंबुलेंस में उपस्थित सभी उपकरण की उपस्थिति एवं उनके प्रयोग के बारे में भी पुनः प्रशिक्षण दिया गया , प्रशिक्षण के दौरान 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के रीजनल मैनेजर प्रशांत पंघाल, उपस्थित रहे यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एम्बुलेंस संचालक संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के द्वारा प्रत्येक वर्ष में दो बार पूरे उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस