12:08 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

हार्टफुलनेस संस्था ने ककोडा मेला में निकाली नशामुक्ति रैली, लोगों की किया जागरूक

बदांयू 5 नवंबर।

आज मेला ककोड़ा में आयोजित पांच दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर के द्वितीय दिवस में नशा मुक्त भारत जन जागरुकता अभियान रैली का उद्धाटन फीता काटकर उप जिलाधिकारी न्यायिक राजेश सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा हार्टफुलनेस संस्था द्वारा नशा मुक्त अभियान के माध्यम से समाज में जागरूक करने का प्रयास एक पवित्र विचार है और यह कल्याणकारी विचार इस शिविर को और आगे ले जायेगा।

प्रशिक्षक लखन सिंह ने बताया कि गत वर्ष ककोड़ा मेला में संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण बचाओ और वृक्ष लगाओ अभियान चलाया था। रैली में ‘विकसित भारत बनाना है, युवाओं को नशा मुक्त करना है’ , हार्टफुलनेस परिवार में प्रेम लाना है, नशे की लत छुड़ाना है’ आदि स्लोगन नारों के साथ स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।

इसके अतिरिक्त शिविर में दिनभर श्रृद्धालुओं का ध्यान अभ्यास सीखने के लिए आवागमन चलता रहा। इस अवसर मैनपुरी जनपद के जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, मोहन स्वरूप गंगवार, धर्मपाल सक्सेना, राकेश पाल, सोनल गोयल, कीर्ति अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, नीरज कुमार, रनवीर सिंह, सुरेश पाल, सूरज पाल सिंह, विपिन त्रिपाठी, गुलवीर सिंह, सुरेंद्र पाल जोशी, संतोष सक्सेना, सुभाष चंद्र, महेश पाल सिंह, संजय कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। क्षेत्रीय समन्वयक अनुज सक्सेना ने सभी को धन्यवाद देते हुए उपस्थित जिज्ञासुओं से शिविर में अधिक से अधिक आने की अपील की।

विज्ञापन एक्सप्रेस