12:25 pm Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी कांग्रेसियों की भूख-हड़ताल पूर्व जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर समाप्त

उझानी बदांयू 4 नवंबर।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के तानाशाही पूर्ण रवैया के खिलाफ आज आंबेडकर पार्क पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया वहीं अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने शाम को भूख-हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया।

आज आंबेडकर पार्क पर कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ अरुण पाराशर,पूर्वे महासचिव मुजाहिद रज़ा खा व ब्लाक अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप अन्य कार्यकर्ताओं संग जिलाध्यक्ष अजीत यादव के खिलाफ भूख-हड़ताल पर बैठ गये। डाॅ अरूण पाराशर ने कहा कि बिना कारण के नगर अध्यक्ष रियासत खां को हटा दिया गया। जो ग़लत है।

उन्होंने कहा कि पहले रियासत खां को कारण बताना चाहिए ,ऐसा नहीं जब मन आया कार्यकर्ता को हटा दिया। इससे कांग्रेस को नुक़सान होगा।

शाम के धरनास्थल पर पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह व जितेंद्र कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं को समझाया कि उनकी बात को हाईकमान तक पहुंचा दिया है। जल्द ही कोई निर्णय होगा। उनके आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने भूख-हड़ताल समाप्त कर दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस