8:28 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बरेली- भगवा हिन्दू सेना द्वारा डेलापीर में गौ रोटी सेवा और रेडियम बेल्ट अभियान सम्पन्न

“भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा डेलापीर में गौ रोटी सेवा और रेडियम बेल्ट अभियान सम्पन्न”

दिनांक : 3 नवंबर 2025
स्थान : डेलापीर झूलेलाल द्वार, बरेली

“गौमाता को बचाना है – बरेली को सजाना है” अभियान के अंतर्गत
भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा आज रात्रि में
गौमाता की रोटी सेवा एवं रेडियम बेल्ट बांधने का कार्य किया गया।

इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने
सड़कों पर घूम रही गौमाताओं को रोटी, फल और चारा खिलाया तथा
उनके गले में रेडियम बेल्ट बाँधी,
ताकि रात्रि और कोहरे के समय सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं से उनकी रक्षा हो सके।

📜 संगठन ने बताया कि प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी
अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।
इसलिए भगवा हिन्दू सेना बरेली ने स्वयं यह सेवा अभियान प्रारंभ किया है।

🙏 संगठन ने शहरवासियों से अपील की है कि
वे भी इस गौ सेवा अभियान से जुड़ें और अपने सामर्थ्य अनुसार सहयोग करें।
हर बेल्ट एक जीवन की सुरक्षा है, और हर रोटी एक आशीर्वाद। 🐄

निवेदक :
भगवा हिन्दू सेना, बरेली

🚩 “गौ सेवा ही सच्चा धर्म है”
🚩 “गौमाता को बचाना है – बरेली को सजाना है”

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.