इस्लामनगर थाना क्षत्र के जाफरपुर गांव में एक घर में नकब लगाकर चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रविवार रात घर से सोने-चांदी
के आभूषण और 50000 रूपये नकद चुरा लिए। पुलिस
ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जाफरपुर निवासी ‘संतोष कुमार’ ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के पीछे से नकब लगाया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 50000 रूपये नकद लेकर फरार हो गए। परिजनों को चोरी का पता सोमवार सुबह चला जब उन्होंने घर का सामान बिखरा
हुआ देखा।इसके बाद उन्होंने तत्काल इस्लामनगर थाना
पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले
की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



