कलाबाज ने बाल कलाकारों के साथ परंपरागत नृत्य कलाओं का प्रदर्शन कर छात्र – छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज में परम्परागत नृत्य कलाओं का प्रदर्शन किया गया ।
इस दौरान पुराने ढर्रे पर नृत्य कलाओं में माहिर मुख्य कलाबाज महावीर सिंह के निर्देशन में बाल कलाकार पवन , अंकित , ललित ,हरीश , नरेंद्र आदि कलाबाजों ने देशभक्ति गीत के साथ चमत्कारी प्रदर्शन कर छात्र छात्राओं को मंत्र मुग्ध कर दिया
हम आपको बता दें कि अब आधुनिक वैज्ञानिक युग में परम्परागत नृत्यकलाएं लुप्त होती जा रही हैं ।
इस कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह , प्रधान लिपिक सुमति पाठक , उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार गंगवार , महेश पाल सिंह , अभिलाष मिश्रा , अखिलेश पाठक , शिव कुमार , श्यामसुंदर शर्मा , जयवीर सिंह यादव ,रामभरोसे लाल , राहुल वर्मा , सुनील कुमार , बृजेश यादव , सितारा बी, राजीव कश्यप , देवेंद्र सक्सेना , टेक सिंह सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह 👏👏

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

