बदायूं आज दिनांक 2 नवंबर को बिल्सी तहसील के ग्राम रियो नाई मैं 1008 कुंडी दिव्य लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पांचवें दिन भी जारी रहा 1 नवंबर की शाम को यज्ञ स्थल पर तुलसी शालिग्राम का विवाह संपन्न हुआ जिसमें वधू पक्ष के श्रीमान अनिल गर्ग निवासी घरौंदा हरियाणा तथा वर पक्ष से भूपेंद्र सिंह निवासी काल रम हरियाणा ने अपना अपना वर एवं बधू पक्ष का उत्तरदायित्व बड़े ही हर्ष के साथ निभाया शालिग्राम की बारात दिव्य योग आश्रम धाम से चलकर मंदिर पर पहुंची जहां कन्या पक्ष की ओर से जलपान का पूरी व्यवस्था तथा खाने की व्यवस्था आश्रम पर थी इस बारात में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया इस बारात को देखने को जनता में काफी उत्साह देखने को मिला यह हमारे गांव का बड़ा सौभाग्य है जो ऐसे महान संतों द्वारा नए-नए कार्यक्रम कराए जा रहे हैं इस यज्ञ की पूर्ण आहुति 11 नवंबर को होगी 9 नवंबर से 11 नवंबर तक 1008 कुंडी यज्ञ होगा और पूर्ण अवधि 11 नवंबर को ही होगी और तब तक नो कुंडी यज्ञ जारी रहेगा इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाअध्यक्ष रामा शंकर शंख परम पूज्यगुरुदेव सहित कई सम्मानित व्यक्ति तथा महात्मा मौजूद रहे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

