5:25 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम अस्थाई कोतवाली बनीं

बदायूं ! बदायूं में रुहेलखंड के मिनीकुंभ मेला ककोड़ा की
शुरुआत हो गई है। मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़
को देखते हुए सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और फ्लड पीएसी तैनात की गई है। मेला क्षेत्र में एक अस्थाई कोतवाली स्थापित की गई है,जिसमें हवालात की सुविधा भी उपलब्ध है ! श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक अस्थाई अस्पताल
भी बनाया गया है। स्थानीय और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं,जिससे लगातार भीड़ बढ़
रही है। इस स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस