कुंवर गांव नगर ।राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुक्रवार को कुंवर गांव थाने में एसआई रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने रन फॉर यूनिटी दौड़ में प्रतिभाग किया ।
शुक्रवार को पूरे विश्व में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
शुक्रवार को प्रातःकालीन समय में उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में थाना स्टाफ ने दौड़ में शामिल होकर एकता का संदेश दिया।राष्ट्र की एकता और अखंडता को कायम रखने में सरदार बल्लभ भाई पटेल के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर थाना स्टाफ में उपनिरीक्षक शीवेंद्र, कांस्टेबल बलराम , राजेश कुमार, देवेंद्र कुमार,सहित अन्य युवा मौजूद रहे ।इस दौरान सभी लोगों को जलपान भी कराया गया ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






