6:50 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव में श्रीमद् भागवत कथा का भक्तिमय माहौल, चौथे दिन गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे

कुंवरगांव नगर के गायत्री शक्तिपीठ में जारी श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा का आयोजन आयोजक राधा पोरवाल एवं पोरवाल परिवार द्वारा कराया जा रहा है। कथा का वाचन वृंदावन से पधारे श्री अमित मोहन व्यास जी महाराज अपने श्रीमुख से कर रहे हैं। प्रतिदिन सायं 5 बजे से कथा का आयोजन होता है।

कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। व्यास जी ने बताया कि कंस को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से पहले ही अपनी मृत्यु का भय सताने लगा था, इसी कारण उसने अपनी बहन देवकी और वासुदेव को कारागार में डाल दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने कंस के अत्याचारों का अंत कर धर्म और न्याय की स्थापना की थी।

कथा के दौरान जब व्यास जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया, तो भक्ति गीतों और भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। पूरा परिसर जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।

आयोजकों ने बताया कि पांचवें दिन गोवर्धन पर्वत पूजन का आयोजन किया जाएगा। सभी भक्तों से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने और अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने की अपील की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.