2:07 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

स्वर्गीय लौह महिला इंदिरा गांधी, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जी हमारी कांग्रेसी विचारधारा के आदर्श ओमकार सिंह

स्वर्गीय लौह महिला इंदिरा गांधी, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जी हमारी कांग्रेसी विचारधारा के आदर्श ओमकार सिंह
बदायूं 31 अक्टूबर 2025 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर एवं जिला कांग्रेस कमेटी क उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर के संयुक्त नेतृत्व में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि भारत के पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,समाज सुधारक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह मुख्य वक्ता के रूप में एवम अखिलभारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप, पूर्व शहर अध्यक्ष असरार अहमद विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि आज हमारे देश की लौह महिला भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि है जिन्होंने अपनी सूझबूझ एवं अदम्य साहस से पाकिस्तान के भूगोल को बदला और अपने अडिग फैसलों से भारत देश को भारत महान बनाया । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्वर्गीय आचार्य नरेंद्र देव जी यह तीनों ही महापुरुष हमारी कांग्रेसी विचारधारा के आदर्श भी रहे आज उनके पुण्यतिथि और जयंती पर हम सभी लोग उनके सिद्धांतों पर चलने की शपथ लेते हैं ।
विशिष्ट वक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के पहले ऐसे गृहमंत्री थे जिन्होंने छोटी-छोटी रियासतों को तोड़कर एक गणराज्य भारत की स्थापना की और उनके अडिग फैसलों के कारण ही उनको लौह पुरुष भी कहा जाता है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा आचार्य नरेंद्र देव एक ऐसे समाजसेवक रहे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेते हुए समाज को सुधारने के बहुत महत्वपूर्ण कार्य किए।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव राठौर ने कहा कि हम आज इन तीनों महापुरुषों को याद करते हुए शपथ लें कि हम उनके बताए हुए सिद्धांतों पर चलते रहेंगे।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद अंसारी, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, महासचिव अनिल शर्मा ने भी महापुरुषों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बताएं सिद्धांतों पर चलने का आवाह्न किया।
कार्यक्रम में श्रीमती सितारा वी, श्रीमती आयशा वी, श्रीमती शहाना, श्रीमती बन्नो, छोटेलाल सागर,नरेंद्र सागर,प्रेमपाल, राधेश्याम श्याम कुमार ,नीरज पाल, महेश पाल बख्तियारूद्दीन ,शराफत हुसैन ,हसन खान,नाजिर हुसैन, नाहिद हसन, अहमद आलम ,परमिंदर सिंह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस