7:40 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

किसान की खेत में सिंचाई करते संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मामला थाना जरीफनगर क्षेत्र का

बदायूं – खेत की सिंचाई करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच- पड़ताल में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नवाबगंज वेहटनी का हैं जहां एक 22 वर्षीय किसान ओमशरण पुत्र मुकेश कुमार अपने खेत की सिंचाई करने के लिए देर रात लगभग तीन बजे गया था। इसी दौरान सिंचाई करते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना परिजनों को तब हुई जब युवक शुक्रवार सुबह 10 बजे तक घर नही पहुंचा तो परिजन उसे देखने के लिए खेत पर गए जहां युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में जरीफनगर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया खेत पर पानी लगाते समय युवक की मौत हुई है।शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस